फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five more deaths in Kashmir, 441 new cases in the state, record 607 patients cured

कश्मीर में पांच और मौतें, प्रदेश में 441 नए केस, रिकॉर्ड 607 मरीज ठीक

विज्ञापन
Five more deaths in Kashmir, 441 new cases in the state, record 607 patients cured
जम्मू। कोरोना संक्रमण से कश्मीर में शनिवार को पांच और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में 24 घंटे में 441 नए संक्रमित मामले सामने आए। अब संक्रमितों का आंकड़ा 13199 तक पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुछ इलाकों में दोबारा लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। श्रीनगर, राजोरी के बाद अब विजयपुर में भी लॉकडाउन किया गया है। यह सिर्फ 24 जुलाई तक रहेगा। वहीं किश्तवाड़ में भी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामलों में से 5797 सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 961 और कश्मीर में 4837 मामले शामिल हैं। दूसरी ओर शनिवार को रिकॉर्ड 607 मरीज ठीक होकर घर चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 44 और कश्मीर से 563 मामले शामिल हैं। नए पॉजिटिव मामलों में श्रीनगर में 124, बारामुला में 63, कुलगाम में 25, शोपियां में 27, अनंतनाग में 47, कुपवाड़ा में 2, पुलवामा में 48, बड़गाम में 41, बांदीपोरा में 5, गांदरबल में 16, जम्मू में 15, कठुआ में 3, राजोरी में 6, उधमपुर में 2, सांबा में 12, डोडा में 4 और रियासी में 1 मामला शामिल हैं। जिला जम्मू में कुल 15 मामलों में से 7 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग के हैं।
विज्ञापन

24 जुलाई तक पाबंदियां, इमरजेंसी सेवाओं में छूट
सांबा डीसी रोहित खजूरिया ने शनिवार को जारी किए आदेश में कहा कि रविवार से 24 जुलाई तक विजयपुर तहसील में पाबंदिया लागू रहेंगी। आने-जाने पर रोक है। इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह बहाल रहेंगी। मेडिकल स्टोर, लेबोरेटरी, दूध, फ्रूट आदि की दुकानें सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 1245 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना के 1245 संदिग्ध लोगों को निगरानीमें लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 326536 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 38750 को घर पर क्वारंटीन, 5797 को अस्पताल में आइसोलेशन, 13 को अस्पताल में क्वारंटीन, 43480 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इसमें 238260 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 498007 सैंपलों में से 484809 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जम्मू संभाग में अब तक 19 और कश्मीर में 218 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारणमौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed