फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five kashmir administrative services officers reshuffled with their posting and duties

जम्मू-कश्मीर में सरकार ने किए पांच प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, तैनाती

Wed, 19 Jun 2019 07:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
five kashmir administrative services officers reshuffled with their posting and duties
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासन के हित में बुधवार को कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) काडर के पांच अधिकारियों के तबादले और उनकी तैनाती का आदेश जारी किया। 
विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी आदेशानुसार हंदवाड़ा के अतिरिक्त जिला उपायुक्त गुलजार अहमद भट्ट का तबादला कर उन्हें अनंतनाग का अतिरिक्त जिला उपायुक्त तैनात किया गया है। स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन कश्मीर के अतिरिक्त मिशन अधिकारी रिफत आफताब कुरेशी का तबादला कर उन्हें नजीर अहमद मीर के स्थान पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग कश्मीर का संयुक्त निदेशक तैनात किया गया है। 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग कश्मीर के संयुक्त निदेशक नजीर अहमद मीर का तबादला कर उन्हें हंदवाड़ा का अतिरिक्त जिला उपायुक्त तैनात किया गया है। अनंतनाग के अतिरिक्त जिला उपायुक्त परवेज अहमद गनेई का तबादला कर उन्हें जेएंडके इस्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिंस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट का संयुक्त निदेशक तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


जेएंडके इस्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिंस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट के संयुक्त निदेशक मुश्ताक अहमद राथर का तबादला कर उन्हें सोनामर्ग टूरिस्ट डेवलपमेंट अथारिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैनात किया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed