फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five gold medal named of delhi public school

दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के नाम पांच स्वर्ण पदक

Tue, 28 Nov 2017 07:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू Updated Tue, 28 Nov 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
Five gold medal named of delhi public school
दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन - फोटो : File Photo

महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार संस्था की तरफ से आयोजित हिंदी प्रतियोगिता परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय राष्ट्रभाषा पुरस्कार प्राप्त किया है।

विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल महाना ने विजेताओं को बधाई दी और अन्य बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि स्कूल के करीब 250 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

छात्रा सिमरन परासर कक्षा दसवीं, किरण शर्मा कक्षा आठवीं, हर्ष शर्मा कक्षा छठी, रिद्धिमा कक्षा तीसरी और शिवांश कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि विद्यालय में हिन्दी के प्रचार- प्रसार का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है और इस प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करना बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed