फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five big news: Terrorists entered the school and fired bullets at the teacher and the principal, the city of temples painted in the color of mother Bhagwati

पांच बड़ी खबरें: आतंकियों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक और प्रिंसिपल पर बरसाई गोलियां, मां भगवती के रंग में रंगा मंदिरों का शहर

Thu, 07 Oct 2021 04:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 07 Oct 2021 04:32 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं मंदिरों के शहर में मां भगवती के नौ दिनों के पर्व नवरात्र धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज से शहर में कोविड एसओपी के तहत मां भगवती का पवित्र पर्व मनाया जाएगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत की मजबूती से आतंकी संगठन बौखलाए और हताश हैं। इसी के चलते आतंकी तंजीमें जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रच रही हैं।

विज्ञापन
Five big news: Terrorists entered the school and fired bullets at the teacher and the principal, the city of temples painted in the color of mother Bhagwati
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन


मंदिरों के शहर में मां भगवती के नौ दिनों के पर्व नवरात्र धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज से शहर में कोविड एसओपी के तहत मां भगवती का पवित्र पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, फूलों से सजाया गया है, जो मां के भवन की अलौकिक छटा बिखेर रहे हैं। शहर में बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर, कोलकंडोली मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भीड़ रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत की मजबूती से आतंकी संगठन बौखलाए और हताश हैं। इसी के चलते आतंकी तंजीमें जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रच रही हैं। लोगों में खौफ उत्पन्न करने के लिए आतंकी संगठन नेताओं को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों की यही हताशा और कायरता घाटी में लगातार देखने को मिल रही है। घाटी में आतंकी लगातार आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घाटी में शिक्षकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा कि कश्मीर में बिगड़ती स्थिति को देखकर परेशान हूं, जहां एक छोटा अल्पसंख्यक समुदाय लक्ष्य बन रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....


पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि लगभग दो घंटे चली बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ पार्टी छोड़ने की अटकलों पर बातचीत हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed