पांच बड़ी खबरें: महबूबा मुफ्ती ने आगरा में गिरफ्तार कश्मीरी छात्रों को जल्द रिहा करने की उठाई मांग, डोडा हादसे में 11 की मौत
पीडीपी प्रमुख ने आगरा में कश्मीरी छात्रों को जल्द छोड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर कश्मीरी छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। वहीं डाेडा जिले में मेटाडोर के खाई में गिरने से हुआ हादसा। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गए हैं। घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। साथ ही एयर मार्शल अमित देव ने कहा कि किसी देश के आर्थिक विकास के लिए उसके पास मजबूत सेना होना जरूरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को आगरा के एक कॉलेज से गिरफ्तार किए गए कश्मीरी छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की है। आरोपी छात्रों ने टी 20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..............
डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक घायल हो गए हैं, जिनमें से सात लोगों को एयरलिफ्ट करके जम्मू लाया गया है। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..............
भारतीय वायु सेना की पश्चिमी कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) एयर मार्शल अमित देव ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर कब्जा करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है, लेकिन उम्मीद जताई कि किसी दिन भारत के पास पूरा कश्मीर होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..............
कश्मीर के इतिहास में 27 अक्टूबर 1947 का दिन विशेष महत्व रखता है। 26 अक्टूबर 1947 को महाराजा राजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अगले दिन भारत ने कश्मीर को कबायलियों से आजाद कराने के लिए अपनी सेना उतार दी थी। हर साल 27 अक्टूबर को भारतीय सेना इन्फेंट्री डे के रूप में मनाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..............
जम्म-कश्मीर में कठुआ शहर से सटे जंगलोट क्षेत्र के कनियाड़ी गांव में एक निजी परिसर से पकड़े गए सरकारी सीमेंट मामले में पुलिस ने घर के मालिक और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने एक सूचना के बाद सरकारी सीमेंट के 250 बैग बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि सीमेंट बैग की तस्करी से प्रभावशाली लोग जुड़े हैं, जिसके चलते पुलिस ने अभी तक नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। हालांकि मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..............