फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda Jammu Kashmir Road Accident News: 11 killed, 12 injured in Matador ditch coming from Kishtwar to Jammu

Jammu Kashmir Road Accident: डोडा में मेटाडोर खाई में गिरी, 11 की मौत, 15 लोग घायल

Thu, 28 Oct 2021 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

डाेडा जिले में मेटाडोर के खाई में गिरने से हुआ हादसा। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गए हैं। घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Doda Jammu Kashmir Road Accident News: 11 killed, 12 injured in Matador ditch coming from Kishtwar to Jammu
जम्मू कश्मीर सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक घायल हो गए हैं, जिनमें से सात लोगों को एयरलिफ्ट करके जम्मू लाया गया है। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह ठाठरी इलाके से जिला मुख्यालय डोडा आ रही मेटाडोर करीब आठ बजे सुईबारी कराड़ा के पास खाई में जा गिरी। अचानक चीख पुकार मचने के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी। इसके तुरंत बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से खाई में उतर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप: छात्रा को मिल रही धमकी, कश्मीर में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने का किया था विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से जिला मुख्यालय का दूरी करीब दस किलोमीटर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक घायलों के पहुंचने के बाद अस्पताल में चीख पुकार मच गई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना के बाद डीसी डोडा विकास शर्मा से बात कर घायलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घायलों को उचित उपचार मुहैया करवाया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के ठाठरी में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

 



डोडा हादसे पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी घायलों को उचित सुविधा मुहैया करवाने को कहा है। उधर, जम्मू-कश्मीर सरकार एलजी विवेकाधाान कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और सड़क पीड़ित कोष से एक लाख की तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया करवाएगी।   

मृतकों की पहचान
गुलाम हसन पुत्र मकबूल शाह  निवासी बाड़ौत मोहांला
शब्बीर अहमद पुत्र गुलाम हसन निवासी बाड़ौत मोहांला  
रितिक शर्मा पुत्र लेखराज  निवासी जेठेली
जमाल दिन पुत्र लाल दिन निवासी बखना मोहांला
मोहम्मद रफी पुत्र मोहम्मद रमजान  निवासी भोरवा सेरी  
अनारी देवी पत्नी स्वामी राज  निवासी सीसोल बर्शाला ठाठरी
बहादुर सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बेला
कमल सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी परयोत
गौरी देवी पत्नी विद लाल निवासी टांटना
राजेश कुमार पुत्र बुद्धि सिंह निवासी परनोत
संतोष कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी कंठी मोहांला

हादसे में यह हुए घायल
संजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी पांजा, नवीद अख्तर पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी थलेला, नीतू देवी पुत्री लक्ष्मण सिंह निवासी कुराड़ा, विक्रम सिंह पुत्र गुलाब चंद निवासी बलवाना, अशोक शर्मा पुत्र विद्या लाल निवासी मद राणा, मुकेश कुमार पुत्र सुग्रीव शर्मा निवासी मोहल्ला, आरिफ हुसैन पुत्र मोहम्मद मूसा निवासी कारा, सविता देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी डॉल मोहल्ला, बाबर हुसैन पुत्र अल्लादिस्ता निवासी थलेला, रोहित पुत्र सुग्रीव शर्मा निवासी बलवाना, संतोषा देवी पत्नी गुरदेव सिंह निवासी प्रेम नगर, पूनम देवी पुत्री बलवंत सिंह निवासी प्रेम नगर्र, रमेश कुमार पुत्र हेमराज निवासी ठाठरी, मोनिका देवी पुत्री बंसी लाल निवासी प्रेम नगर, परवेज अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी आरिफ मोहल्ला ठाठरी शामिल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सात घायलों को किया एयरलिफ्ट
बाबर हुसैन, रोहित, संतोषा देवी, पूनम देवी, रमेश कुमार, मोनिका देवी और परवेज अहमद को एयरलिफ्ट कर जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed