फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five big news: Kashmiri Pandit Bindru's daughter said if terrorists have courage, then face me, two suspects arrested with grenade and pistol from Kupwara

पांच बड़ी खबरें: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी बोली आतंकियों हिम्मत है तो मेरा सामना करो, कुपवाड़ा से ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 03:52 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 06 Oct 2021 03:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक में इकबाल पार्क के पास मंगलवार शाम को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू पर गोलियां चला दी। वहीं जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित करनाह क्षेत्र की नियंत्रण रेखा के निकट हजीत्रा गांव से मंगलवार देर रात आठ हथगोले और एक पिस्तौल बरामद हुई है। साथ ही सात अक्तूबर से नवरात्र पर शहर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन होने जा रहा है। मुख्य आयोजन परेड स्थित दीवान मंदिर में किया जाएगा।

विज्ञापन
Five big news: Kashmiri Pandit Bindru's daughter said if terrorists have courage, then face me, two suspects arrested with grenade and pistol from Kupwara
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक में इकबाल पार्क के पास मंगलवार शाम को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू पर गोलियां चला दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। माखन लाल बिंदरू की बेटी डॉ श्रद्धा बिंदरू ने कहा कि मेरे पिता जो कि एक कश्मीरी पंडित हैं, वह कभी नहीं मरेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकी सिर्फ शरीर को मार सकते हैं पर मेरे पिता हमेशा आत्मा के रूप में जीवित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित करनाह क्षेत्र की नियंत्रण रेखा के निकट हजीत्रा गांव से मंगलवार देर रात आठ हथगोले और एक पिस्तौल बरामद हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन


सात अक्तूबर से नवरात्र पर शहर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन होने जा रहा है। मुख्य आयोजन परेड स्थित दीवान मंदिर में किया जाएगा। स्नातन धर्म नाटक समाज की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रिहर्सल की जा रही है। इसमें कलाकारों ने देवी वेदवती, नारद मोह, कैलाश पर्वत और दरबार दशरथ दृश्य की रिहर्सल की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नॉलाजी (स्कॉस्ट) जम्मू की ओर से नार्दन इंडिया रीजनल एग्रीकल्चर फेयर 2021 का आयोजन सात से मुख्य परिसर चट्ठा में किया जा रहा है। वीसी प्रो. जेपी शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों में जागरूकता पैदा होगी। किसान अपनी आय में इजाफा कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......


पल्ली एक में नाबालिग से छेड़खानी के बाद अपहरण का प्रयास किया गया। घटना के तीन दिन बाद भी अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, तीन अक्टूबर को बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग लड़की के पिता की तरफ से शिकायत दी गई कि तीन लड़के मनी और काका निवासी चक मुरार और साहिल ने ट्यूशन पढ़ने जा रही उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसका अपहरण करने का भी प्रयास किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed