{"_id":"615d4eb08ebc3e628f6cd759","slug":"jammu-kashmir-abduction-attempt-after-minor-molested-search-continues-for-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नाबालिग से छेड़छाड के बाद अपहरण का प्रयास, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नाबालिग से छेड़छाड के बाद अपहरण का प्रयास, आरोपी की तलाश जारी
Wed, 06 Oct 2021 12:52 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:52 PM IST
सार
वारदात के दूसरे दिन भी जब कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो पिता और गांव के लोग बाड़ी ब्राह्मणा थाने पहुंचे। तब पुलिस ने कहा कि जिस जगह यह वारदात हुई है वह बिश्नाह थाने के अंतर्गत आता है। इसलिए बिश्नाह पुलिस इस मसले को हल करेगी।
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़खानी (डेमो)
- फोटो : Social media
विस्तार
पल्ली एक में नाबालिग से छेड़खानी के बाद अपहरण का प्रयास किया गया। घटना के तीन दिन बाद भी अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, तीन अक्टूबर को बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग लड़की के पिता की तरफ से शिकायत दी गई कि तीन लड़के मनी और काका निवासी चक मुरार और साहिल ने ट्यूशन पढ़ने जा रही उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसका अपहरण करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
तीनों लड़के गाड़ी में सवार थे। जब बेटी ने घटना का विरोध किया और शोर मचाना शुरू किया तो वे भाग गए। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की, लेकिन वह फरार हो चुके थे। वारदात के दूसरे दिन भी जब कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो पिता और गांव के लोग बाड़ी ब्राह्मणा थाने पहुंचे। तब पुलिस ने कहा कि जिस जगह यह वारदात हुई है वह बिश्नाह थाने के अंतर्गत आता है। इसलिए बिश्नाह पुलिस इस मसले को हल करेगी।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष इसके बाद एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन के पास पहुंचे। एसडीपीओ ने शिकायत लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंगलवार को शिकायतकर्ता बिश्नाह थाने पहुंचे। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित बिंदरू की हत्या: बेटी बोली- आतंकियों हिम्मत है तो सामने आओ और मेरा सामना करो, तुम सिर्फ...
पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है एक आरोपी
गौरतलब रहे कि इसमें एक आरोपी साहिल पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। गांव के लोगों ने ही बीच में पढ़ कर उन मुद्दों को खत्म कराया था। इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।