फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Navratri: Artists engaged in making the episodes of Ramlila alive in rehearsal, covid SOP will be followed

नवरात्र: रिहर्सल में रामलीला के प्रसंगों को जीवंत बनाने में जुटे कलाकार, कोविड एसओपी का होगा पालन

Wed, 06 Oct 2021 02:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 06 Oct 2021 02:40 PM IST
सार

कोविड एसओपी का पालन करते हुए सात अक्तूबर से शहर में शुरू होगी रामलीला। कोविड के कारण पिछले वर्ष रामलीला का मंचन नहीं हो पाया था। इस वर्ष कोविड एसओपी के तहत मंचन किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Navratri: Artists engaged in making the episodes of Ramlila alive in rehearsal, covid SOP will be followed
रामलीला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सात अक्तूबर से नवरात्र पर शहर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन होने जा रहा है। मुख्य आयोजन परेड स्थित दीवान मंदिर में किया जाएगा। स्नातन धर्म नाटक समाज की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रिहर्सल की जा रही है। इसमें कलाकारों ने देवी वेदवती, नारद मोह, कैलाश पर्वत और दरबार दशरथ दृश्य की रिहर्सल की।

विज्ञापन


इस दौरान प्रसंगों को जीवंत बनाने के लिए कलाकार प्रयासरत दिखे। कोविड के कारण पिछले वर्ष रामलीला का मंचन नहीं हो पाया था। इस वर्ष कोविड एसओपी के तहत मंचन किया जा रहा है। स्नातन धर्म नाटक समाज के महासचिव सतपाल ने कहा कि इस बार रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित बिंदरू की हत्या: बेटी बोली- आतंकियों हिम्मत है तो सामने आओ और मेरा सामना करो, तुम सिर्फ...
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान मंदिर में सात अक्तूबर को प्रथम नवरात्र से रामलीला शुरू होगी। उधर, श्री राम लीला क्लब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सैनिक कॉलोनी की ओर से भी रामलीला का मंचन किया जाएगा। यहां भी क्लब की ओर से रिहर्सल जारी है। संस्था  के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह जम्वाल ने कहा कि 2008 से सैनिक कॉलोनी में रामलीला का मंचन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन में कोविड एसओपी का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed