{"_id":"615d2cc48ebc3e628c15dcdf","slug":"jammu-and-kashmir-police-arrested-two-suspects-from-kupwara-grenade-and-pistol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा से पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा से पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद
Wed, 06 Oct 2021 10:27 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:27 AM IST
सार
कुपवाड़ा जिले में स्थित करनाह क्षेत्र की नियंत्रण रेखा के निकट हजीत्रा गांव से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार देर रात आठ हथगोले और एक पिस्तौल बरामद हुई है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम एक घंटे के अंदर तीन अलग-अलग आतंकी हमले किए गए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित करनाह क्षेत्र की नियंत्रण रेखा के निकट हजीत्रा गांव से मंगलवार देर रात आठ हथगोले और एक पिस्तौल बरामद हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने हथगोले और पिस्तौल बरामद करने के साथ दो व्यक्तियों को गिराफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम एक घंटे के अंदर तीन अलग-अलग आतंकी हमले किए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अमित शाह का पहला दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा
विज्ञापन
इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई। पहला हमला एक फार्मेसी कारोबारी के ऊपर किया गया, दूसरा हमला श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर पर आतंकियों ने गोलियों बरसा दी। तीसरा हमला बांदीपोरा जिला में हुआ, यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।