{"_id":"617696bf39b1180c3a382294","slug":"five-big-news-amit-shah-will-have-dinner-with-the-soldiers-on-the-last-day-of-the-three-day-tour-addressed-the-public-meeting-without-bullet-proof-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सैनिकों के साथ रात्रि भोज करेंगे अमित शाह, बुलेट प्रूफ सुरक्षा के बिना जनसभा को किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सैनिकों के साथ रात्रि भोज करेंगे अमित शाह, बुलेट प्रूफ सुरक्षा के बिना जनसभा को किया संबोधित
Mon, 25 Oct 2021 05:06 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 25 Oct 2021 05:06 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में तीन दिन के दौरे पर पहुंचे अमित शाह का सोमवार को आखिरी दिन है। उन्होंने गांदरबल स्थित खीर भवानी मंदिर में माथा टेका। गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया। अब वह सीआरपीएफ कैंप में सैनिकों के साथ रात्रि भोज करेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर में तीन दिन के दौरे पर पहुंचे अमित शाह का सोमवार को आखिरी दिन है। उन्होंने गांदरबल स्थित खीर भवानी मंदिर में माथा टेका। साथ ही जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों की तलाश जारी है। इस बीच सुबह इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों में फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे के तीसरे और आखिरी दिन पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप का दौरा करेंगे। जहां पर वह सैनिकों के साथ शिविर में रात्रि भोज करेंगे और वहीं शिविर में रात को विश्राम भी करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें............
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तीन दिन के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को आखिरी दिन श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच अगस्त के बाद कर्फ्यू न लगाते और इंटरनेट बंद नहीं करते तो कश्मीर का युवा ही मरता। कश्मीर के युवाओं को गुमराह किया जाता है। कश्मीर की जनता का भी उतना ही अधिकार है जितना हमारा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें............
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में सोमवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबल 15 दिनों से आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को साथ लेकर गए सुरक्षा बलों पर दहशतगर्दों ने हमला कर दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें............
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सोमवार को खीर भवानी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। इस मौके पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। उनके इस दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें............
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर हैरानी जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में दीर्घकालिक शांति के लिए लोगों की आकांक्षाओं और इच्छाओं को पूरा करना होगा। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के इस तर्क पर हैरानी जताई कि निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन पूरा करने और चुनाव के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। यह बड़ी हैरानी की बात है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें............