{"_id":"61767750b3964e38ba3bdfb3","slug":"amit-shah-in-jammu-kashmir-for-lay-foundation-stone-of-development-projects-amit-shah-went-to-kheer-bhavani-temple-and-offered-prayers-also-took-circumambulation-of-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"jammu-kashmir: अमित शाह ने खीर भवानी मंदिर में जाकर की पूजा-अर्चना, मंदिर की भी ली परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
jammu-kashmir: अमित शाह ने खीर भवानी मंदिर में जाकर की पूजा-अर्चना, मंदिर की भी ली परिक्रमा
Mon, 25 Oct 2021 02:52 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:52 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने तीन दिवसीय दौरे में सोमवार को खीर भवानी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कहा कि माता खीर भवानी मंदिर में माँ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
जम्मू में अमित शाह
- फोटो : ani
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सोमवार को खीर भवानी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। इस मौके पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। उनके इस दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माता खीर भवानी मंदिर में माँ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देशभर के कश्मीरी पंडित भाईयो-बहनों की आस्था का ये एक ऐसा अटूट केंद्र है जो पूरे राष्ट्र को प्रेरणा देता है। इस पवित्र स्थल में एक अद्भुत शक्ति है जिसकी अनुभूति यहाँ आकर निश्चित रूप से होती है।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार को जम्मू के भगवती नगर में रैली को संबोधित किया था। गृहमंत्री को सुनने के लिए जम्मू संभाग के सभी जिलों से लोग पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू- कश्मीर विकास के नए आयाम छुएगा और जम्मू संभाग की लंबे समय हो रहे अनदेखी भी खत्म होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अमित शाह की रैली स्थल की निगरानी में तैनात रहे दो हजार पुलिसकर्मी, चप्पे-चप्पे पर रहा कड़ा पहरा
कठुआ से रैली में गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोगों ने कहा कि वन अधिकार मिलने से समुदाय के लोगों में वर्तमान सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ। हम केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। कठुआ से आए चौधरी सुलतान खान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले कुछ समय में गुज्जर- बकरवाल समुदाय के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।