फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first worship of amarnath yatra on jyeshtha purnima

Amarnath Yatra: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अमरनाथ यात्रा का प्रथम पूजन, वर्चुअल पूजा, वर्चुअल हवन और ऑनलाइन प्रसाद की सुविधा

Wed, 15 Jun 2022 05:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jun 2022 05:57 AM IST
सार

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में श्री अमरनाथ यात्रा 2022 का प्रथम पूजन किया गया। बोर्ड की ओर से यात्रा के शुरू और आखिर तक पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं, भक्तों के लिए वर्चुअल पूजा, वर्चुअल हवन और ऑनलाइन प्रसाद बुकिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
first worship of amarnath yatra on jyeshtha purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में बम-बम भोले के जयघोष गूंजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और बम-बम भोले के जयघोष के बीच पवित्र गुफा में श्री अमरनाथ यात्रा 2022 का प्रथम पूजन किया गया। इस पूजन में यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया जाता है। गुफा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना की। आगामी 30 जून को दो साल बाद अमरनाथ यात्रा का आगाज हो रहा है, जो 43 दिनों के बाद 11 अगस्त को संपन्न होगी।

विज्ञापन


सीईओ ने पवित्र गुफा में यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने शिव भक्तों के लिए सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। पिछले वर्षों की तुलना में यात्रियों की आवाजाही और आवास क्षमता को दोगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन


देश दुनिया के भक्तों के लिए वर्चुअल पूजा, वर्चुअल हवन और ऑनलाइन प्रसाद बुकिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। बोर्ड के निर्धारित लिंक पर जाकर इन सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। बोर्ड की ओर से यात्रा के शुरू और आखिर तक पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आरती का समय सुबह 6 बजे से 6.30 बजे और सायंकाल में 5 बजे से 5.30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तजन बोर्ड की वेबसाइट पर संबंधित लिंक और एंड्राइड आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से आरती का लाइव प्रसारण के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। इस दौरान अधिकारियों के साथ वीएचपी के संगठन मंत्री उत्तर भारत मुकेश खांडेकर, कार्यकारी प्रधान जम्मू कश्मीर व लद्दाख राजेश गुप्ता, बाबा यात्री न्यास के उपप्रधान शक्ति दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed