फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   First woman SPO resigns in kulgam

जम्मू कश्मीर: पहली बार महिला एसपीओ ने की इस्तीफे की घोषणा, सामने आया वीडियो

Sun, 23 Sep 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 23 Sep 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
First woman SPO resigns in kulgam
रफीका अख्तर
जम्मू कश्मीर की एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उसने अपने इस्तीफे की घोषणा की है।
विज्ञापन

यह वीडियो हिजबुल मुजाहिदीन और लश्करे तैयबा के आतंकवादियों द्वारा शोपियां जिले में तीन एसपीओ का अपहरण और उनकी गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद आया है। हत्याओं के बाद कम से कम छह एसपीओ ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफों की घोषणा की है।

गत सप्ताह कथित रूप से हिजबुल मुजाहिदीन का एक वीडियो संदेश आया था जिसमें उसने सभी स्थानीय पुलिसकर्मियों, विशेष तौर पर एसपीओ से इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। महिला एसपीओ ने वीडियो में कहा, ‘‘मैं बोनगाम, कुलगाम से रफीका अख्तर हूं। मैं पिछले 15 वर्षों से एसपीओ के तौर पर काम कर रही हूं लेकिन आज मैं अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ रही हूं।’’ 
विज्ञापन


यह पहली बार हुआ है जब किसी महिला पुलिस अधिकारी ने एक वीडियो संदेश के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की है। गत 21 सितम्बर को गृह मंत्रालय ने कुछ एसपीओ द्वारा इस्तीफा देने की खबरों को ‘‘असत्य’’ और ‘‘प्रेरित’’ बताया था। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘ये खबरें शरारती तत्वों के झूठे दुष्प्रचार पर आधारित है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें इस्तीफे का वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed