{"_id":"5ba7bc10867a557f015d283f","slug":"first-woman-spo-resigns-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पहली बार महिला एसपीओ ने की इस्तीफे की घोषणा, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पहली बार महिला एसपीओ ने की इस्तीफे की घोषणा, सामने आया वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
रफीका अख्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उसने अपने इस्तीफे की घोषणा की है।
यह वीडियो हिजबुल मुजाहिदीन और लश्करे तैयबा के आतंकवादियों द्वारा शोपियां जिले में तीन एसपीओ का अपहरण और उनकी गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद आया है। हत्याओं के बाद कम से कम छह एसपीओ ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफों की घोषणा की है।
गत सप्ताह कथित रूप से हिजबुल मुजाहिदीन का एक वीडियो संदेश आया था जिसमें उसने सभी स्थानीय पुलिसकर्मियों, विशेष तौर पर एसपीओ से इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। महिला एसपीओ ने वीडियो में कहा, ‘‘मैं बोनगाम, कुलगाम से रफीका अख्तर हूं। मैं पिछले 15 वर्षों से एसपीओ के तौर पर काम कर रही हूं लेकिन आज मैं अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ रही हूं।’’
यह पहली बार हुआ है जब किसी महिला पुलिस अधिकारी ने एक वीडियो संदेश के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की है। गत 21 सितम्बर को गृह मंत्रालय ने कुछ एसपीओ द्वारा इस्तीफा देने की खबरों को ‘‘असत्य’’ और ‘‘प्रेरित’’ बताया था। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘ये खबरें शरारती तत्वों के झूठे दुष्प्रचार पर आधारित है।’’
विज्ञापन
यहां देखें इस्तीफे का वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन