{"_id":"5feb25373a9ecb435e230048","slug":"first-unani-medical-college-approved-in-jammu-and-kashmir-first-batch-of-60-seats-will-start-from-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, इसी सत्र से 60 सीटों का पहला बैच शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, इसी सत्र से 60 सीटों का पहला बैच शुरू होगा
Tue, 29 Dec 2020 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 29 Dec 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
unani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी मंत्रालय (आयुष ) की ओर से जम्मू कश्मीर में पहले सरकारी यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, शालतेंग (श्रीनगर) को मंजूरी दी गई है। कॉलेज में इसी सत्र से अंडर ग्रेजुएट (बीयूएमएस) 60 सीटों का बैच शुरू होगा। इस कॉलेज के शुरू होने से प्रदेश के नागरिकों के लिए एलोपैथी के साथ अन्य चिकित्सा यूनानी प्रणाली का विकल्प खुल जाएगा। इससे पहले कॉलेज के लिए लेटर ऑफ इंटेंड मिला था, जिसके बाद अब लेटर ऑफ परमिशन मिल गई है।
विज्ञापन
कॉलेज में जरूरी औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए हाल ही में सीसीईएम (सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसन) की टीम ने अस्पताल का दौरा किया था। कॉलेज के लिए अन्य बची हुई औपचारिकताओं को 31 दिसंबर 2020 तक पूरा करने को कहा गया है। इसमें न्यूनतम ढांचा, शैक्षणिक और प्रशिक्षण सुविधा शामिल होगी। सभी औपचारिकताएं इंडियन मेडिसन सेंट्रल काउंसिल एक्ट 1970 के तहत पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में औषधीय क्षेत्र का भंडार है, जिससे यूनानी कॉलेज शुरू होने से यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा। इससे जम्मू-कश्मीर में एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति का विस्तार होगा। इसके साथ मेडिकल छात्रों को भी यूनानी प्रणाली में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसी सत्र से पहला बैच शुरू करने की तैयारी : निदेशक
आईएसएम के निदेशक डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि इसी सत्र से पहले बैच को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें नीट में मेरिट के आधार पर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन की ओर से युवाओं को यूनानी मेडिकल कालेज में सीट लेने का मौका मिलेगा।