{"_id":"5e5ae6718ebc3ef3f51dccb0","slug":"first-swine-flu-patient-found-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में मिला स्वाइन फ्लू का पहला मरीज, घर से अलग रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में मिला स्वाइन फ्लू का पहला मरीज, घर से अलग रखा गया
Sun, 01 Mar 2020 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Mar 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में इस सीजन में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जम्मू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर टेस्ट किया गया। इसके पॉजीटिव पाए जाने पर मरीज को टैमी फ्लू की दवा दी जा रही है। मरीज को घर पर अलग से रखा गया है। तीन दिन पहले ही जांच सैंपल भेजे गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का बेटा दिल्ली में रहता है, जिसे स्वाइन फ्लू हुआ था। स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के बाद बेटा कुछ समय पहले जम्मू आया था। डॉक्टर मान रहे हैं कि बेटे के संपर्क में आने से ही उन्हें भी स्वाइन फ्लू हो गया।
विज्ञापन
इस समय कोरोना वायरस को लेकर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने से नई स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती बन गई है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी से एच1एन1 वायरस के अधिक सक्रिय होने की आशंका कम हो जाती है लेकिन मरीज के संपर्क में आने से आसपास के लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन