फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   First snowfall of season in Dras and surrounding areas

द्रास और आसपास के इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी, जमीन पर जमी दो से चार इंच तक बर्फ

Sun, 25 Oct 2020 08:54 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, करगिल
पीटीआई, करगिल Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 25 Oct 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
First snowfall of season in Dras and surrounding areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे बसावट वाले लद्दाख के द्रास में रविवार को इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। अधिकारियों ने बताया कि द्रास और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर, उसके आसपास के जोजिला दर्रे और मीना मार्ग समेत अन्य इलाकों में सुबह के समय बर्फ गिरनी शुरू हो गई और अब तक जमीन पर दो से चार इंच तक बर्फ जमा हो चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुगमता से चल रहा था। इस वर्ष समय पूर्व बर्फबारी हुई है जो द्रास के निवासियों के बीच चिंता का विषय है क्योंकि सर्दियों में आवश्यक वस्तुओं को एकत्रित करने का काम वह पूरा नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के निवासी अब्दुल मजीद ने कहा  कि लद्दाख की जीवनरेखा श्रीनगर-लेह राजमार्ग के समयपूर्व बंद होने से आवश्यक वस्तुओं की कमी हो सकती है क्योंकि कोविड-19 के कारण इस वर्ष आवश्यक सामान एकत्रित करने में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि मौसम को देखते हुए यदि संभव हुआ तो प्रशासन इस बार राजमार्ग को कुछ अधिक समय तक खुला रखने के प्रयत्न करेगा।

उन्होंने बताया कि हिमपात यदि कुछ और घंटों तक जारी रहा तो राजमार्ग पर एहतियाती तौर पर यातायात बंद करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed