फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   First case of corona found in Kashmir, 300 meter radius on surveillance

कश्मीर में कोरोना का पहला मामला मिला, सर्विलांस पर 300 मीटर का दायरा

Wed, 18 Mar 2020 10:49 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 18 Mar 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
First case of corona found in Kashmir, 300 meter radius on surveillance
रोहित कंसल, प्रमुख सचिव योजना, जम्मू और कश्मीर - फोटो : ANI

श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति मिला है। वह डाउन टाउन का रहने वाला है। यह कश्मीर का पहला मामला है। जिला प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए आसपास के 300 मीटर के दायरे को सर्विलांस पर ले लिया है। संक्रमित व्यक्ति का विदेश यात्रा का इतिहास है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लद्दाख में पॉजिटिव जवान छुट्टी पर

लद्दाख में पाजिटिव मिला लद्दाख स्काउट्स का जवान छुट्टी पर होने के कारण अपने साथियों के संपर्क में नहीं है। इसके बावजूद अधिकारियों से साथी जवानों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख के सरकारी प्रवक्ता और कमिश्नर सेक्रेटरी रिग्ज़िन संफेल ने कहा कि दो और केस हमारे यहां पर पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले जो पॉजिटिव मामले थे, ये दोनों उनके ही रिश्तेदार हैं। उनको पहले ही हमने हार्ट फाउंडेशन में क्वारांटाइन कर रखा था। इनकी पाजिटिव रिपोर्ट आने के तुरंत बाद इन दोनों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। पॉजिटिव पाए गए जवान के पिता की ट्रैवल हिस्ट्री ईरान की है। वह खुद भी पॉजिटिव हैं। 


ये मामला सामने आने के बाद से लद्दाख में सभी सैन्य प्रतिष्ठानों में सतर्कता बरती जा रही है। सरकारी दफ्तर सामान्य रूप से कार्य करेंगे लेकिन अपील यह है कम से कम लोग दफ्तरों में आएं। मंगलवार देर तक 34 सैंपल आ गए थे। 70 के करीब की अभी रिपोर्ट आनी बाकी है जोकि एक- दो दिन में आ जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed