फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   First batch of Boodha amarnath yatra leaves from Jammu to Poonch

Boodha amarnath yatra: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला दल जम्मू से पुंछ को रवाना, उत्साह और उमंग की दिखी झलक

Fri, 29 Jul 2022 03:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 03:09 PM IST
सार

29 से 11 अगस्त तक चलने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में देश भर से हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचेंगे। यात्रियों के ठहरने व खाने पीने समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
First batch of Boodha amarnath yatra leaves from Jammu to Poonch
बूढ़ा अमरनाथा यात्रा का पहला दल रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से बम बम भोले के जयकारों के साथ पुंछ जिले के लिए रवाना हो गया। पहले जत्थे में 1056 श्रद्धालु शामिल रहे। विभिन्न पड़ावों से होते हुए जत्था देर शाम पुंछ जिले में पहुंच गया। 

विज्ञापन


यात्री निवास परिसर में सुबह साढ़े पांच बजे मंडलायुक्त रमेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह, श्री बाबा अमरनाथ और बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के अध्यक्ष पवन कोहली और महासचिव सुदर्शन खजूरिया ने इस अवसर पर भगवा झंडा दिखाकर यात्रा के पहले जत्थे को विधिवत् रवाना किया। 
विज्ञापन


 29 जुलाई से 11 अगस्त 2022 तक चलने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में देश भर से हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचेंगे। यात्रियों के ठहरने व खाने पीने समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं जम्मू जिले के अलावा राजोरी और पुंछ जिलो में पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डीआईजी विवेक गुप्ता, सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश सेठी, सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनोरिया, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक कार्तिक सूदन भी मौजूद रहे। 


श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों का अखनूर स्थित ऐतिहासिक कामेश्वर मंदिर में एसएसपी मोहन लाल व पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल भगत, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगदीश भगत आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed