{"_id":"597a113c4f1c1bd9268b4703","slug":"firing-on-army-petrol-in-shopian-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के शोपियां में सेना के काफिले पर फायरिंग, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के शोपियां में सेना के काफिले पर फायरिंग, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Army Convoy
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर में एक बार आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा शोपियां जिले में सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है। इस हमले के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक शोपियां जिले में स्थित मटिरागाम इलाके में घात लगाए आतंकियों द्वारा सेना के काफिले पर गोलीबारी की गई है। आतंकियों की गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस हमले में किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
इस हमले के बाद इस पूरे इलाके में अलर्ट जारी करते हुए कड़ी घेराबंदी की गई है। इस आतंकी हमले के बाद सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कई जवान और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं जिसके बाद इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन