फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing from Pakistan on the Line of Control in Rajouri Jammu and Kashmir, three soldiers including one officer injured

पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान शहीद, मेजर समेत दो घायल, जवाबी कार्रवाई में तीन सैनिक ढेर

Wed, 16 Sep 2020 01:38 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 16 Sep 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
firing from Pakistan on the Line of Control in Rajouri Jammu and Kashmir, three soldiers including one officer injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलाबारी में मंगलवार को एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत दो जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उसके तीन सैनिक मारे गए, दो चौकियां तथा संचार टावर ध्वस्त हो गए। कम से कम पांच सैनिक भी घायल हैं। इसके साथ ही आईबी व एलओसी से घुसपैठ की तीन कोशिशों को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया। हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। इन घटनाओं के बाद आईबी व एलओसी पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के माला में पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर शाम को सेना की चौकियों को निशाने बनाते हुए गोलाबारी की गई। इसमें सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के मेजर, हवलदार सहित तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अखनूर स्थित सेना के अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया, जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें उसके तीन सैनिक मारे गए और दो चौकियां तबाह हो गईं। संचार टावर ध्वस्त हो गया। 
विज्ञापन


पांच सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। वहीं, एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी तथा बट्टल में मंगलवार की दोपहर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सेना की कार्रवाई के बाद 2.45 बजे पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी। किसी भी तरह के नुकसान का समाचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को दोपहर करीब सवा दो बजे दुलनजा में एलओसी के करीब स्थित बीएसएफ  की 70वीं बटालियन की निगरानी वाली फ ॉरवर्ड पोस्ट पर संतरी को फेंस के उस पार एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखने को मिली। संतरी ने उस शख्स को ललकारा तो वह पेड़ के पीछे छिप गया। उसे सामने आने को कहा गया, वह फेंस के करीब आया और इस पार कुछ दस्तावेज फेंक दिए। जब उसे तलाशी के लिए कपड़े उतारने को कहा गया तो वह भाग खड़ा हुआ। 


कई चेतावनियों के बाद भी वह नहीं रुका तो फायरिंग की गई।गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि उसके द्वारा फेंके गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही उस व्यक्ति की शिनाख्त की भी कोशिश की जा रही है। साथ ही बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर में भी 14 सितंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया गया। घुसपैठ कर रहे आतंकी जवानों की गोलीबारी के बाद भाग निकले। मंगलवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन में चार मैगजीन व 135 गोलियों के साथ एक राइफल, तीन पिस्टल (पांच मैगजीन व 120 गोलियां), एक जीपीएस, वायर कटर व चार बैग बरामद किए गए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed