{"_id":"608c58eb8ebc3ebf423beb16","slug":"fire-rspura-news-jmu2344818125","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कनाल गेहूं की फसल जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कनाल गेहूं की फसल जल कर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। गेहूं की फसल की कटाई में लगी कंबाइन से निकली चिंगारी ने शुक्रवार को तीन किसानों की छह कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं करीब 25 कनाल तक फैली इस आग ने 19 कनाल नाड़का भी जला दिया।
शुक्रवार को दोपहर बाद करीब एक बजे गांव अला में कंबाइन से गेहूं की फसल को काटा जा रहा था। दो किसानों की फसल की कटाई पूरी करके जब अन्य किसानों की फसल की कटाई की जाने लगी तो अचानक मशीन से निकली एक चिंगारी ने आग का विकराल रूप धारण कर खेतों में खड़ी फसल को जलाना शुरू कर दिया। इससे गिरधारी लाल, करनैल चंद व दरबारी लाल तीनों पुत्र स्व तारा मनी निवासी अला की दो-दो कनाल फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही अला पुलिस चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस दल सहित किसान भी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
करीव पौना घंटे मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। वहीं खेतों में पड़े दो किसानों के गेहूं फसल के ढेरों को बचा लिया गया।