फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire

दों पंचायतो के किसानों की खेतो में खडी 400 एकड गेहू जलकर राख

विज्ञापन
fire
आरएस पुरा। पंचायत गोंदला व चौहाल के किसानों की खेतों में खड़ी 136 कनाल गेहूं की फसल मंगलवार को आग में जलकर राख हो गई। इससे किसानों की कमर टूट गई। जो इस फसल पर निर्भर थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार दो बजे करीब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग लग ई देखते ही देखते फसल को आग की लपटों ने घेर लिया। इसे देख एक किसान ने आग पर काबू पाने के लिए ट्रैक्टर चलाकर काफी प्रयास किया, लेकिन आग अधिक होने पर वह सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सरपंच सरताज सिंह लाडा द्वारा दमकल विभाग को सूचित करने पर काफी देर तक उक्त स्थान पर वाहन नहीं पहुंचा। बाद में आरएस थाने में जानकारी देने पर सबसे पहले कुल्लियां से दमकल का वाहन पहुंचा। बाद में चकरोई से दूसरा वाहन पहुंचने पर लगी आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया गया। इस दौरान जम्मू के गांधी नगर के फायर स्टेशन की तीन गाड़ियां पहुंची। पहले दोनों वाहनों का पानी खत्म होने पर जम्मू से पहुंचे वाहनों के प्रयास करते तब तक गेहूं फसल जलकर राख हो चुकी थी। खेतों में लगी आग के बारे में जानकारी मिलने पर तहसीलदार व थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आग में गांव चक्क मोहम्मदयार के रतन सिंह 5 कनाल, मोहिंद्र सिंह 7 कनाल, रतन लाल 32 कनाल, विजय कुमार 3, गुरवक्ष सिंह 8 कनाल, सुखदेव राज 10 कनाल, मुस्सा चक्क के हिम्मत राज 8, सेवा राम 2, मंजीत सिंह 7, दर्शन लाल 7, वनारसी लाल 7, करतार चंद 4 कनाल, गांव चौहाला आाश सिंह 4 कनाल, अजीत सिंह 4, विमल कौर 8, वेद प्रकाश 7, महंगा राम 4, मंजीत सिंह 9 कनाल गेहूं की फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंदला पंचायत के कार्यकारी सरपंच सरताज सिंह लाडा का कहना है कि किसानों की गेहूं की फसल जलने पर सरकार को प्रति कनाल दस हजार रुपये की मुआवजा मुहैया कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कई परिवार ऐसे हैं जिन्हों ठेके पर गेहूं लगाई हुई थीं और गेहूं जलने पर उनकी मेहनत बेेकार चली गई।
----
गेहूं की खड़ी फसल को आग लगने पर वह मौके पर पहुंचे थे। कितना नुकसान हुआ है कि इसकी सूची बनाए जाने का निर्देश जारी किया गया है। कई किसानों द्वारा गेहूं की कटाई पहले ही कर ली थी। इसके लिए जांच करने के लिए कहा गया है ताकि ऐसे किसानों को राहत राशि मिले जिनका नुकसान हुआ है।

-गनदीप कुमार, तहसीलदार, आरएस पुरा
------
सीमावर्ती गांव ढेरे में गेहूं की फसल जली
आरएस पुरा। सुचतेगढ़ ब्लॉक के गांव ढेरे में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई जिसमें 9 कनाल फसल जल गई। मंगलवार शाम चार बजे खेतों में आग लगने पर दवेराज 4 कनाल, बिहारी लाल 3 कनाल, भगवान दास 2 कनाल फसल जल गई। सरपंच ओमकार सिंह का कहना है कि दमकल को फोन करने पर यहां नहीं पहुंची। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में कोई दमकल वाहन नहीं होने पर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वासपुर क्षेत्र में एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया जाए ताकि खेतों में खड़ी गेहूूं की फसल को आग लगने पर नियंत्रित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed