{"_id":"5dc1d4ca8ebc3e5b012620bf","slug":"fire-jammu-news-jmu1966154141","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बाग-ए-बाहु के कासिम नगर में आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बाग-ए-बाहु के कासिम नगर में आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान
Wed, 06 Nov 2019 11:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
कासिम नगर न्यू शेख नगर में झुग्गियों में लगी बुझाते दमकल कर्मी
जम्मू में बाग-ए-बाहु स्थित कासिम नगर न्यू शेख नगर में बनी झुग्गियों में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस क्षेत्र में कुल 25 झुग्गियां थीं। इनमें से दस झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे पहले कि आग की चपेट में बाकी झुग्गियां आतीं, दमकल वाहनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 1.00 बजे कासिम नगर न्यू शेख नगर में झुग्गियों में आग लग गई। आग एक के बाद एक दस झुग्गियों तक पहुंच गई। इससे यहां रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग भी जमा हो गए। महिलाएं और बच्चे शोर मचाने लगे।
झुग्गियों में रह रहे लोगों ने मुश्किल से खुद को बचाया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस संबंध में दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोग भी अपने स्तर से पानी फेंक कर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए थे।

Trending Videos
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बाकी की झुग्गियां भी जलकर राख हो जातीं। बता दें कि अभी कुछ माह पहले ही त्रिकुटा नगर इलाके में भी झुग्गियों में आग लग गई थी। यहां 150 से अधिक झुग्गियां जल गई थीं। सर्दी आते ही शहर में झुग्गियों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो जाती हैं।