फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire

दो घरों में आग लगने से पांच लोग झुलसे

विज्ञापन
fire
जम्मू। जम्मू शहर में बुधवार रात को दो अलग-अलग घरों में आग लगने से पांच लोग झुलस गए हैं। इनमें से तीन को जीएमसी पहुंचाया गया, जिनमें से दो का उपचार जारी है। वहीं, एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच पर आग पर काबू पाया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला हादसा जीएमसी के पीछे गर्ल्स हॉस्टल के पास एक घर में सिलिंडर फटने से हुआ है। आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया। घायलों की पहचान मनोहर लाल, बेटा सुरेंद्र कुमार और राहगीर राज के रूप में हुई है। सुरेंद्र और राहगीर राज जीएमसी में उपचाराधीन हैं, जबकि मनोहर लाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मनोहर लाल के अनुसार यह हादसा बुधवार देर रात साढ़े नौ बजे हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कमरे में रखा हुआ पूरा सामान राख हो गया। मकान के बाहर बाइक के साथ खड़ा सुरेंद्र कुमार और राहगीर भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद घर का मालिक मौके से गायब हो गया था।
विज्ञापन

दूसरी घटना रिहाड़ी इलाके में बुधवार देर शाम को हुई है। इसमें संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। इस दौरान आग बुझाते समय दो लोग चपेट में आ कर मामूली रूप से झुलस गए हैं। सूत्रों के अनुसार यहां पर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed