{"_id":"5eb9a5a48ebc3e908b2608d1","slug":"fire-jammu-city-news-jmu2097234196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक के जोनल कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक के जोनल कार्यालय में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रेलवे स्टेशन के नजदीक स्टेट बैंक आफ इंडिया के जोनल कार्यालय एवं बैंक में आग लग गई। इससे बैंक का रिकार्ड और जरूरी सामान जलकर राख हो गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 4 बजे बैंक में आग लग गई। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। बैंक के चौकीदार ने दूसरी मंजिल पर धुआं उठते हुए देखा। इसके बाद पास के पुलिस थाने में सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों से पहुंचे कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से दूसरी मंजिल के कार्यालय में फर्नीचर और रिकार्ड जल गया। हालांकि आग को अन्य कमरों में फैलने से बचा लिया गया। पुलिस की ओर से इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि हाल में पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता के आवास स्थित सिक्योरिटी गार्ड रूम में भी आग लग गई थी। तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं में काफी इजाफा होने लगा है।