{"_id":"4bc862ff120b26f52f2cd9460ea405ae","slug":"fire-in-jk-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक में आग, टल गया बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके बैंक में आग, टल गया बड़ा हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
जेके बैंक की चौक चबूतरा स्थिति शाखा में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई। मीटर के तार से धुआं निकलता देख सिक्योरिटी गार्ड ने शोर मचाया तो कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस बीच दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हालांकि, इससे पहले ही सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। हादसा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुआ। सभी कर्मचारी काम में व्यस्त थी। इसी दौरान मीटर के पास स्पार्किगिं हुई। इससे आग लग गई। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बैंक में मौजूद स्टाफ के लोग, मैनेजर बाहर की और दौड़े। इस बीच चौक चबूतरा पुलिस को सूचना दी गई। उधर, खबर मिलने पर दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन