{"_id":"5d949fcb8ebc3e93b65d581a","slug":"fire-in-jammu-city-in-godown-of-hardware-shop-and-in-a-garage-fire-brigade-controlled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में एकसाथ दो जगहों पर लगी आग, दमकल कर्मियों के छूटे पसीने, कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में एकसाथ दो जगहों पर लगी आग, दमकल कर्मियों के छूटे पसीने, कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू
Wed, 02 Oct 2019 06:32 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर के लखदत्ता बाजार और गोरखा नगर के कालका कॉलोनी में बुधवार को हार्डवेयर के गोदाम और गाड़ियों के कबाड़ में भीषण आग लग गई। एक साथ दो जगहों पर आग लगने से इस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। लखदत्ता बाजार में तो दमकल विभाग को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। तंग गलियों में मुश्किल से दमकल वाहन वहां पहुंच पाए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
लखदत्ता बाजार में मुंशी राम व सुभाष चंद्र हार्डवेयर का चौथे फ्लोर पर गोदाम है। बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब गोदाम से अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कि दुकान मालिकों को कुछ समझ आता। धुआं और फैलता रहा और आग की लपटें निकलने लगीं। आग पर काबू पाने के लिए दुकानदारों के अलावा आसपास के लोग और दुकानदार भी जमा हो गए। सब अपने स्तर पर पानी फेंक कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। इतने में दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।
लखदत्ता बाजार पहुंचने के लिए फुल गई दमकल वाहनों की सासें
जानकारी के अनुसार दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। सबसे पहला दमकल वाहन जब सिटी चौक पहुंचा तो सड़कों पर ही लगे बेतरतीब वाहनों के बीच फंस गया। वाहनों को हटाते हटाते आधा घंटा लग गया। इसके बाद कुछ दमकल वाहन और पहुंचे। यह वाहन रेजीडेंसी रोड और सिटी चौक से लखदत्ता बाजार पहुंचे। लेकिन इन वाहनों को कनक मंडी और मोती बाजार से होकर पहुंचना पड़ा। लेकिन हर तरफ सड़क पर लगे वाहनों की वजह से दमकल वाहनों को पहुुंचने में घंटो लग गए।
विज्ञापन
आसान नहीं पुराने शहर में बचाव कार्य
लखदत्ता बाजार ही नहीं। पुराने शहर में जब भी आग की घटना होती है तो इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के पसीने छूट जाते हैं। तंग गलियों की वजह से दमकल वाहन पहुंचने में कठिनाई आती है। बुधवार को गोदाम में आग लगने के बाद यदि इस पर काबू न पाया जाता तो आसपास के इलाकों में भी तबाही मच सकती थी। इस बाजार में कई दुकानें हैं। आसपास कहीं निकलने का कोई रास्ता भी नहीं। साथ साथ ही घर बने हुए हैं।

गाड़ियों के कबाड़ में लगी भीषण आग, दो घंटे बाद काबू पाया गया
बाग-ए-बाहु के गोरखानगर स्थित कालका कालोनी मार्केट में बुधवार को गाड़ियों के कबाड़ में भीषण आग लग गई। यह आग दो बजे के आसपास लगी। इस मार्केट में एक ही जगह पर तकरीबन 500 कबाड़ गाढि़यां पड़ी हुई हैं। एक तरफ इन गाढि़यों के पुराने टायर पड़े हुए थे। टायरों के पास ही पप्पी नाम के व्यक्ति की झुग्गी भी थी। अचानक से टायरों में आग लग गई। इसकी लपटों से आसपास पड़ी हुई गाढि़यों को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग फैल गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। एक दर्जन दमकल वाहनों की मदद से आग पर शाम 5 बजे काबू पाया गया।
बच गए गैरेज के वाहन
कबाड़ वाहनों के साथ ही कई गैरेज भी हैं। यहां पर वाहनों की मरम्मत होती है। कई नए वाहन और मरम्मत के लिए आए वाहन भी लगे हुए थे। यदि आग ज्यादा देर रहती और यह आसपास फैलती तो दूसरे वाहन भी इसकी चपेट में आ जाते। जिससे काफ नुकसान हो सकता था।