{"_id":"665a67fe431822090f08aae7","slug":"fire-in-government-medical-college-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-371272-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी में कंडम वाहनों में लगी आग, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी में कंडम वाहनों में लगी आग, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
फोटो
अंदेशा है किसी ने सिगरेट या कोई ज्वलनशील पदार्थ कंडम वाहनों पर फेंका, जिससे आग भड़की
-घटनास्थल के पास पावर स्टेशन में चिंगारी पहुंच जाती तो मच सकती थी तबाही
- प्रिंसिपल कार्यालय के आगे बेतरतीब पार्किंग से दमकल वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे, पाइपों से पहुंचाया गया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी परिसर के शवगृह वाली पिछली तरफ वीरवार की दोपहर अचानक दो कंडम वाहनों में आ लग जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। आग पर समय रहते अगर काबू नहीं पाया जाता तो घटनास्थल के पास स्थित पावर स्टेशन में बड़ी तबाही मच सकती थी। निजी सुरक्षाकर्मियों और दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया।
शवगृह में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों को दोपहर करीब दो बजे जीएमसी परिसर के पिछली तरफ धुआं उठता दिखा। पास जाकर देखा तो एक कंडम ट्रक और एंबुलेंस से आग की लपटें उठ रही थीं। इसकी सूचना जीएमसी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद निजी सुरक्षाकर्मियों ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन ट्रक के टायरों में आग तेजी से फैली और साथ खड़ी एंबुलेंस भी इसकी चपेट में आ गई। इस बीच एक दमकल वाहन जीएमसी में पहुंचा, लेकिन प्रिंसिपल कार्यालय के आगे रिंग रोड पर दोनों तरफ चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लगे होने के कारण उसे आगे जाने का रास्ता नहीं मिला। इसके बाद वहीं से पाइप जोड़कर घटनास्थल तक पानी पहुंचाया गया। इस सारी प्रक्रिया में काफी समय लग गया। हालांकि आग खुले में लगी थी, जिससे वह अधिक फैल नहीं सकी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ऐसी आशंका है कि किसी ने सिगरेट या अन्य कोई जलने वाला पदार्थ कंडम वाहनों की तरफ फेंक दिया होगा, जिससे आग भड़क गई। पिछले करीब दो हफ्ते से जम्मू में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां नियमित रूप से अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच चल रहा है जिससे दर्जनों आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
--
फायर ऑडिट करवा रहे हैं, जल्द मोक ड्रिल करेंगे : प्रिंसिपल
जीएमसी के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता ने दावा किया कि जीएमसी में नियमित तौर पर फायर ऑडिट करवाया जा रहा है। दिल्ली में आग लगने की घटना के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। हम जल्द ही आग के लिए मोक ड्रिल करेंगे। प्रिंसिपल कार्यालय से शवगृह मार्ग रिंग रोड का विस्तार करने का प्रस्ताव है, इसके लिए जिला उपायुक्त की ओर से 40-50 लाख रुपये रखे गए हैं जिससे एक तरफ से वाहनों की एंट्री होगी और दूसरी तरफ से ये बाहर निकलेंगे। अभी मौजूदा जीएमसी परिसर में जगह की कमी के कारण पार्किंग की समस्या है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल कार्यालय से शवगृह मार्ग पर दोनों तरफ खड़े रहते हैं सैकड़ों वाहन
जीएमसी के प्रिंसिपल कार्यालय से शवगृह मार्ग तक दोनों तरफ सैकड़ों चारपहिया और दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इस मार्ग से शवों को शवगृह तक ले जाना और वापस लाना होता है, लेकिन कई बार दोनों तरफ बेतरतीब वाहन लगे रहने से शव ले जाने वाले वाहन भी रास्ते में फंस जाते हैं। जीएमसी में पार्किंग के लिए जगह की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। कंडम वाहनों में आग के बाद दोनों तरफ वाहन लगे होने के कारण घटनास्थल तक दमकल वाहन पहुंच ही नहीं पाए।