{"_id":"586e61a84f1c1b4436158ed0","slug":"fire-in-crpf-camp-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में CRPF कैंप में लगी आग, जवानों की बहादूरी से आयुध भंडार तबाह होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में CRPF कैंप में लगी आग, जवानों की बहादूरी से आयुध भंडार तबाह होने से बचा
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के करन नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप में आग लगने से आयुध भंडार तबाह होने से बच गया। आग से दो जवान झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बैरक को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। तत्काल फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि कैंप की दो इमारतों में वीरवार को आग लग गई। एक इमारत में हथियार और गोला बारूद रखे हुए थे। दूसरी में डीआईजी का दफ्तर भी है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर नौ गाड़ियों को तत्काल भेजा गया।

सभी हथियार और गोला बारूद को निकाला गया सुरक्षित
आग
- फोटो : Demo Pic.
इसके साथ ही चार पोर्टेबल पंप भी भेजे गए ताकि आग पर काबू पाया जा सके। बताया कि अथक प्रयास के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
सभी हथियार, गोला बारूद सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इन्हें दूसरी जगह रखा गया है। दो इमारतों को हल्का नुकसान पहुंचा है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सभी हथियार, गोला बारूद सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इन्हें दूसरी जगह रखा गया है। दो इमारतों को हल्का नुकसान पहुंचा है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।