{"_id":"85fd55ca63c8364e53f8a479c311aba5","slug":"fire-in-cold-storage-narwal-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी धधकती रही रियासत की सबसे बड़ी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी धधकती रही रियासत की सबसे बड़ी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Oct 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
दिपावली से एक दिन पहले 22 अक्तूबर को नरवाल मंडी के बाहु कोल्ड स्टोरेज में लगी आग की तपिश चार दिन बाद भी ठंडी नहीं हुई। शनिवार को भी दमकल कर्मी स्टोरेज के अंदर नियंत्रण पाने का प्रयास करते रहे, जबकि उसकी सातवीं और आठवीं मंजिल से लगातार धुआं निकलता रहा।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार कोल्ड स्टोरेज की आग रियासत की सबसे बड़ी आग में से एक है। कई वर्ष पहले कनाल रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में भी ऐसी ही आग लगी थी, लेकिन उस पर काबू पा लिया गया था। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। जबकि नरवाल मंडी में हुई आग की घटना में सबसे ज्यादा नुकसान होने के अलावा उस पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शनिवार को दिनभर फायर ब्रिगेड के कर्मी आग की तपिश कम करने में जूझते रहे। हालांकि इस दौरान उन्हें स्टोरेज के अंदर जमा ड्राई फ्रूट की आग तक पहुंचने में फायरकर्मी सफल रहे। फायरकर्मियों का कहना है कि अगले 24 घंटों में आग की तपस पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। अभी तक आग से हुए नुकसान का जायजा नहीं लिया जा सका है। तपस पर आगू पाने के बाद ही अंदर जमा राख को बाहर निकाल जा सकेगा।
विज्ञापन