{"_id":"5c2fc006bdec2256c66bc4c0","slug":"fir-lodged-on-fake-license-of-weapon-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल तक फर्जी लाइसेंस लेकर रखी गन, दो बार रिन्यू भी कराया, अब हुआ पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 साल तक फर्जी लाइसेंस लेकर रखी गन, दो बार रिन्यू भी कराया, अब हुआ पर्दाफाश
Sat, 05 Jan 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
GUN
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी गन लाइसेंस में किरकिरी कराने वाले जम्मू कश्मीर का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार के रहने वाले एक युवक का लाइसेंस फर्जी होने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आठ साल से वह फर्जी लाइसेंस लेकर घूम रहा था। इस बीच दो बार उसका लाइसेंस रिन्यू भी हो गया।
विज्ञापन
बिहार के पटना का रहने वाला विशाल शुक्रवार को जम्मू पहुंचा। 31 दिसंबर को उसके गन लाइसेंस की अवधि खत्म हो गई थी। वह जब जम्मू पहुंचा तो रिन्यू कराते वक्त उसे पता चला कि उसका लाइसेंस फर्जी है। यह लाइसेंस विशाल को उसी के इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बना कर दिया था। लाइसेंस 2010 में बनाया गया था।
विज्ञापन
विशाल ने इसी लाइसेंस पर 2016 में एक गन भी खरीदी। वह दो साल से फर्जी लाइसेंस के दम पर ही गन रखे था। विशाल ने पुलिस को यह भी बताया कि आठ साल में उसका दो बार लाइसेंस रिन्यू भी हो चुका है। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में विशाल की शिकायत पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन