{"_id":"684c8f041b588680bc08be11","slug":"fir-against-biker-arman-for-doing-stunts-on-sidhra-flyover-jammu-news-c-10-jam1003-636249-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिद्धड़ा फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला बाइकर अरमान के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिद्धड़ा फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला बाइकर अरमान के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस स्टेशन नगरोटा जम्मू में यातायात पुलिस की ओर से स्टंट बाईकर अरमान चौधरी निवासी बरमीनी मोड़ भठिंडी टॉप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
आरोपी सिद्दड़ा फ्लाई ओवर पर लगातार स्टंट करके उनके वीडियो यू-टयूब चैनल पर अपलोड कर रहा था। सोशल मीडिया पर उसके 26.04 सबस्क्राइबर्स और 87.6 के फालोअर्स बताए गए हैं।
यातायात पुलिस के अनुसार सिद्दड़ा फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले अरमान से क्षेत्रवासी परेशान हो रहे थे। वह सिद्दड़ा-बाईपास, रिंग रोड व जम्मू-सांबा राजमार्ग से गुजर रहे लोगों के लिए खतरा बन रहा था। इससे बड़े हादसे की भी आशंका रहती थी।
विज्ञापन
इस पर ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने संज्ञान लिया और उसे कई बार फोन करके कार्यालय में बुलाया, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज करते हुए स्टंट करना जारी रखा। इस पर यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन नगरोटा में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
अरमान के खिलाफ एफआई नंबर 130/2025 अंडर सेक्शन 281/125 बीएनएस, 184 एमवी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील है कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। अगर कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो इसकी शिकायत ट्रैफिक कंट्रोल जम्मू को मोबाइल नंबर- 9419147732 की जा सकती है।