{"_id":"68508deeb47e066cb3098a3f","slug":"finance-minister-in-ladhakh-jammu-news-c-10-lko1027-638304-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खुबानी और सेब की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मांगे 900 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खुबानी और सेब की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मांगे 900 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लद्दाख दाैरे पर पहुंचीं वित्त मंत्री के समक्ष सांसद ने उठाया मुद्दा
- सीतारमण ने प्रस्ताव बनवाकर भेजने को कहा
- लेह और कारगिल में बेमौसम बर्फबारी की वजह से खराब हो गई थी फसल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख दाैरे पर पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से खुबानी व सेब की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए 900 करोड़ रुपये के पैकेज मांगा है। केंद्र शासित प्रदेश के सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने सोमवार को वित्त मंत्री के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। वित्त मंत्री ने मामले पर पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए सांसद को प्रशासन से प्रस्ताव बनवाकर भिजवाने के लिए कहा।
अप्रैल में तीन दिन लगातार बेमौसम बर्फबारी की वजह से लेह और कारगिल में खुबानी व सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के निर्देशों पर बागवानी विभाग ने इस नुकसान का आंकलन किया था। देश भर में लद्दाख खुबानी का 60 प्रतिशत निर्यात करता है। फसल खराब होने से निर्यात पर भी नकारात्मक असर पड़ा था। इससे स्थानीय किसानों की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंची है। सांसद इससे पहले उपराज्यपाल लद्दाख ब्रिगेडियर (रि.) डाॅ. बीडी मिश्रा के सामने भी यह मसला उठा चुके हैं।