{"_id":"7a106e2df57e39caa4eb4a67f4cec0bf","slug":"final-match-canceled-due-to-terrorist-attack-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के चलते फाइनल मैच रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के चलते फाइनल मैच रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 02 Jan 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले का साया पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर भी पड़ा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर व अक्षय स्टार कोहली क्रिकेट क्लब कठुआ के बीच होने वाला फाइनल मैच अगले आदेश तक स्थगित हो गया।
विज्ञापन
हालांकि फाइनल मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन आतंकी हमले के बाद इस फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे डीजीपी के राजेन्द्रा ने मैच को स्थगित करने के निर्देश जिला पुलिस को दे दिए हैं।
विज्ञापन
मैच के स्थगित होने की खबर से अनविज्ञ हजारों दर्शन मैदान में पहुंचना शुरू हो गये थे। छुटटी का दिन होने के कारण कई दर्शक अपने बच्चों के साथ मैच का आनंद लेने के लिए स्टेडियम में पहुंच गये। लेकिन जैसे ही उनको मैच के स्थगित होने का समाचार मिला तो चारों और मायूसी छा गई।
विज्ञापन
कई दर्शक तो इस खबर पर यकीन नहीं कर रहे थे और दोपहर तक इंतजार करने के बाद बुझे मन से अपने घरों को लौट गए। मैच कब होगा इसके लिए आगे की कोई तारीख के अभी तक नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि गत वर्ष भी पुलिस माटीयर्स मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच पर आतंकी हमले का साया पड़ा था। इसके बाद जनवरी में होने वाला फाइनल मुकाबला अप्रैल में जाकर हुआ था।