एम्स पर आज फैसला संभव, डिप्टी सीएम दिल्ली तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मूवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग एम्स पर बुधवार को फैसला संभव है। रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह दिल्ली बुलाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात में एम्स की घोषणा पर निर्णय हो सकता है। एम्स को श्रीनगर शिफ्ट किए जाने से जम्मूवासियों में उबाल है। पिछले दो महीने से इसको लेकर आंदोलन चल रहा है।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में मुख्य रूप से एम्स मसले पर बात होगी। साथ ही इसकी घोषणा के तरीकों पर विचार होगा। सूत्रों का दावा है कि 30 तक जम्मू के लिए एम्स की घोषणा हो जाएगी।
एम्स भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गया है। एम्स पर कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से जम्मू बंद का आयोजन करने के साथ ही जून के महीने में जब भूख हड़ताल शुरू किया गया तो भाजपा में खलबली मच गई।
भाजपा की हो रही किरकिरी
दो जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को देखते हुए डिप्टी सीएम तथा कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में 20 जुलाई तक एम्स की घोषणा का लिखित आश्वासन दिया गया। समय सीमा बीत जाने के बाद भी इसकी घोषणा नहीं हुई तो की धड़कने बढ़ गईं।
पार्टी की हो रही किरकिरी तथा नुकसान के मद्देनजर भाजपा नेता लगातार केंद्र के संपर्क में रहे। इसी के तहत डिप्टी सीएम को दिल्ली बुलाया गया है। इससे भाजपा में उम्मीद जगी है।
इनसेट
राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने भी रविवार को जम्मू में एम्स की वकालत की थी। उनका कहना था कि एम्स केवल डा. निर्मल सिंह या भाजपा का मसला नहीं है बल्कि जम्मू को भी एम्स मिलना चाहिए।
भौगोलिक स्थिति को देखते हुए श्रीनगर और जम्मू दोनों ही स्थानों पर एम्स बनना चाहिए। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद भाजपा ने थोड़ी राहत महसूस की थी।