फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   filtration plant

फिल्ट्रेशन प्लांट शुरू, 4000 लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
filtration plant
सांबा। जिला के नड के डैन डबर में फिल्ट्रेशन प्लांट और घगवाल के निचला बिल्ला में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जल आपूर्ति योजना का डीसी रोहित खजूरिया ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य योजना अधिकारी सुखलीन कौर भी उनके साथ थी।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि ब्लॉक घगवाल के निचला बिल्ला में जल आपूर्ति योजना 1.30 करोड़ की लागत से पूरी हुई है। इससे करीब 1800 परिवारों को लाभ होगा। ब्लॉक नड के डैन डबर में फिल्ट्रेशन प्लांट का काम 17.40 लाख की अनुमानित लागत से पूरा किया गया है। इससे करीब 4000 लोगों को लाभ मिलेगा। अब निचला बिल्ला में 50000 गैलन पानी प्रतिदिन और नड में 60000 गैलन पानी इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। मौके पर अधीक्षण अभियंता सर्कल जम्मू एसके पुरी, कार्यकारी अभियंता सांबा सुरिंदर कुमार, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट घगवाल रामकेश शर्मा, ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन घगवाल विजय टंगोत्रा, ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल नड के देव राज के अलावा संबंधित पंचायतों के सरपंच-पंच और आम जनता भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed