फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fight

गर्भ में बच्चे की मौत, पुलिस पर जड़े आरोप

विज्ञापन
fight
जम्मू। बठिंडी इलाके के रहने वाले चार लोगों पर पुलिस ने मुंशी से मारपीट और आन ड्यूटी हमला करने का केस दर्ज किया है। आरोपियों में शामिल आमिर ने पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। कहा है कि पुलिस ने उसे दो घंटे तक रोड पर रोक कर रखा जिसकी वजह से उसकी पत्नी के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

बठिंडी के रहने वाले आमिर मलिक का कहना है कि पांच अप्रैल की रात बठिंडी पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल और मुंशी मंजूर हुसैन ने उनके घर के आगे कार लगा रखा थी। जब कार हटाने के लिए कहा गया तो मुंशी ने बदसलूकी के साथ मारपीट की कोशिश की। इसके बाद उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। वह उसे लेकर एसएमजीएस अस्पताल के लिए निकले तो बठिंडी नाके पर पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और बुरे तरीके से पीटा। दो घंटे तक उन्हें रोके रखा। जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो उनके बच्चे की मौत हो चुकी थी। पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

-पुलिस ने कहा, गलती मुंशी की नहीं
मंजूर हुसैन की कार बारिश की वजह से फंस गई थी। जिसे हटाने का वह प्रयास कर रहा था। इसी बीच फैजल नाम के व्यक्ति ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर मंजूर पर हमला कर दिया। उसे बुरे तरीके से पीटा। महिला को नाके पर दो घंटे नहीं रोका गया। आधे घंटे में ही महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवक्ता, जम्मू जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed