{"_id":"6656792d496ae59fb6008df4","slug":"fight-in-family-due-to-cut-the-electricity-wire-jammu-news-c-10-jam1008-369359-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली का तार काटने का विरोध करने पर ताया से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली का तार काटने का विरोध करने पर ताया से मारपीट
विज्ञापन
पीडित शाम लाल के साथ मारपीट के दौरान आई चोटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के कैनाल रोड स्थित कंपनी बाग इलाके में शनिवार को दो परिवारों के बीच बिजली का तार काटने को लेकर झड़प हो गई। दोनों परिवारों के सदस्य एक ही मकान में रहते हैं।
67 वर्षीय पीड़ित शाम लाल ने कहा कि शनिवार उनके घर की बिजली काट दी गई। जब जांच की तो पता चला कि मकान की पहली मंजिल में रहने वाले उनके छोटे भाई के बेटों ने बिजली का तार काटा है। जब उन्होंने इस बात का विरोध जताया तो भाई के बेटों अमन और अमित ने बहसबाजी की। अमित ने उनका गला पकड़ा और उनके साथ धक्कामुक्की व दुर्व्यवहार किया। पीड़ित शाम लाल ने कहा कि दोनों ने पहले भी बिजली का तार काटा था। उन्होंने इस संबंध में नवाबाद पुलिस थाने और डीसी कार्यालय में शिकायत करवाई है।
कैनाल रोड पुलिस चौकी के प्रभारी दर्शन सिंह ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी आपसी विवाद रहा है। एक पक्ष अमन और अमित ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर हमने मामला दर्ज किया है। ब्यूरो