{"_id":"661b10abefc5bfd5d801e8a7","slug":"fight-between-two-group-jammu-news-c-10-jam1008-340041-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुरुद्वारे के सामने तेज आवाज में गाने बजाने पर टकराव, कई घायल, वाहनों के शीशे टूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुरुद्वारे के सामने तेज आवाज में गाने बजाने पर टकराव, कई घायल, वाहनों के शीशे टूट
विज्ञापन
-पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
-जाट सभा की रैली में जा रहे समर्थकों व गुरुद्वारे में सेवा निभा रहे लोगों ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बाहरी क्षेत्र गोल गुजराल कैंप में गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों और युवा जाट सभा की रैली में शामिल होे जा रहे लोगों में टकराव हो गया। इस दौरान मारपीट में सेवादारों व सभा के कुछ सदस्यों को चोटें पहुंची हैं। हलके पथराव में कुछ वाहनों के शीशे भी टूट गए हैं। सूचना पर एसपी ग्रामीण की नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में सेवा निभा रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि शनिवार को बैसाखी पर गोल गुजराल कैंप के गुरुद्वारे में कीर्तन था। मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम न लगे इसके लिए समुदाय के कुछ युवा सेवा कर रहे थे। इस बीच भगवती नगर से शुरू होने वाली जाट सभा की रैली में शामिल होने जा रहे युवा वाहनों में तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। सेवादारों ने रैली में शामिल होने जा रहे लोगों को गुरुद्वारे के सामने तेज आवाज में गाने न बजाने को कहा। इस पर रैली में जा रहे लोगों की सेवादारों से कहासुनी हो गई, जोकि मारपीट में बदल गई। ऐसे में गुरुद्वारे में कीर्तन कर रहे अन्य लोग भी बाहर आ गए। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। इस बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ वाहनों के शीशे भी टूट गए। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोटें भी पहुंचीं। जिन गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे, उनमें तेजधार हथियार व शराब की खाली बोतलें देखी गईं। रैली में शामिल बुलेट मोटरसाइकिलों में प्रतिबंधित साइलेंसर लगे थे जो पटाखों की आवाज छोड़ रहे थे।
वहीं, जाट सभा के अध्यक्ष अमनदीप सिंह बोपाराय ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमला करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद नवाबाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को थाने ले गई। जाट सभा के अध्यक्ष अमनदीप बोपाराय ने कहा कि हमारी रैली भगवती नगर चौथे पुल से शुरू होकर मीरां साहिब तक जानी थी। रैली को असफल बनाने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि गोल गुजराल कैंप में रैली में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका गया। जब विवाद की बात उन्हें पता चली तो वह गोल गुजराल कैंप पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें रैली न निकालने देने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी, जबकि 26 मार्च को डीसी कार्यालय को पत्र लिखकर रैली निकालने की बात कही गई थी। जान का खतरा होने के कारण मैंने अपना लाइसेंसी हथियार अपने साथ रखा है।
विज्ञापन
-- --
कोट़
मामला आपसी कहासुनी का था, जिसमें गोल गुजराल में मारपीट हुई है। पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
-बृजेश शर्मा, एसपी ग्रामीण