{"_id":"5dacadf68ebc3e014e28171d","slug":"fifty-militants-tried-to-infiltrate-from-pakistan-occupied-kashmir-indian-army-launched-an-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में थे 50 आतंकी, इस साल 2,300 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में थे 50 आतंकी, इस साल 2,300 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन
Mon, 21 Oct 2019 12:26 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार लॉन्च पैड पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए लॉन्च पैड को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
पाकिस्तान की ओर से इन आतंकी कैंपों में मौजूद आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की तैयारी चल रही थी। जिसका पता चलने पर सेना ने जवाबी कार्रवाई में यह हमला किया है। सूत्रों ने बताया कि इन कैंपों में 40-50 आतंकी मौजूद थे। पाक सेना इन आतंकियों को सुरक्षा दे रही थी और उन्हें राशन-पानी भी मुहैया करा रही थी।
विज्ञापन
हाल ही में खबर आई थी कि पीओके में फिर आतंकी कैंप बनाए गए हैं। आतंकियों के प्रशिक्षण शिविरों में मौजूद 500 के करीब आतंकी एलओसी से घुसपैठ की फिराक में हैं। भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक इरादों की पोल खोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान की मदद से पीओके में इस समय 200 से 300 आतंकी सक्रिय हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि जितने भी आतंकी हो, सेना उनका पूरी तरह खात्मा करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से इन आतंकी कैंपों में मौजूद आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की तैयारी चल रही थी। जिसका पता चलने पर सेना ने जवाबी कार्रवाई में यह हमला किया है। सूत्रों ने बताया कि इन कैंपों में 40-50 आतंकी मौजूद थे। पाक सेना इन आतंकियों को सुरक्षा दे रही थी और उन्हें राशन-पानी भी मुहैया करा रही थी।
विज्ञापन
...इसलिए किया गया तोपों का इस्तेमाल
- आर्टिलरी गन से आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना लगाना संभव है।
- दुश्मन के इलाके में बिना गए कार्रवाई हो सकती है।
- जरूरत के हिसाब से रेंज का इस्तेमाल हो सकता है।
- पीओके में एलओसी के पार लॉन्चिंग पैड काफी नजदीक हैं। कुछ पैड 500 मीटर की दूरी पर ही हैं।