{"_id":"595a4ad24f1c1ba7678b47b7","slug":"fifth-batch-of-amarnath-yatries-proceeded-from-base-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: पांचवे दिन बाबा बर्फानी के दर्शन को गए 3133 शिव भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: पांचवे दिन बाबा बर्फानी के दर्शन को गए 3133 शिव भक्त
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 03 Jul 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन जम्मू स्थित श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास से सोमवार सुबह 3133 शिवभक्तों का जत्था आगे की यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा में पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
सुबह 3 बजकर 15 मिनट से लेकर चार बजकर मिनट तक कुल 88 छोटे बड़े वाहनों में रवाना हुए श्री अमरनाथ यात्रियों में 2310 पुरुष, 671 महिलाएं और 152 साधु शामिल रहे। बेसकैंप से जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों के उत्साह का ठिकाना नहीं था और पहलगाम और बालटाल की तरफ रवाना हो रहे हर वाहन से बस हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे। जम्मू बेसकैंप से लेकर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन