जम्मू-कश्मीरः पर्यटक की मौत के बाद J&K पुलिस का एक्शन, 15 पत्थरबाज गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरासत में लिए गए युवाओं को छुड़ाने के लिए परिवार वाले थाने के समक्ष प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने दो आटो रिक्शा भी जब्त किए हैं। यह आटो रिक्शा खांडे के परिवार वालों के हैं, जिनके पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पर्यटक की मौत के एक दिन बाद हुई गिरफ्तारियों में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है साथ ही जांच भी पूरी हो चुकी है।
मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिनको हिरासत में लिया गया है, वह आरोपी है। सभी पत्थरबाजी में शामिल थे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। गौरतलब है कि सोमवार को एस तिरुमनिसेल्वम (22) निवासी चेन्नई की मौत घाटी में पत्थरबाजी के दौरान हुई थी।
दक्षिण कश्मीर जाने को तैयार नहीं टैक्सी वाले
पत्थरबाजी के दौरान पर्यटक की मौत का असर देखने को मिल रहा है। पर्यटकों को कश्मीर ले जाने वाले चालक अपने मालिकों से वहां जाने से इनकार कर रहे हैं। अगर कोई जा भी रहा है, तो वह जान हथेली पर रखकर जा रहा है। इसे लेकर चालक और मालिक दोनों ही परेशान हैं।
सरकार से मांग की जा रही है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए। गत दो दिन में कश्मीर गए जम्मू के एक दर्जन वाहन तोड़ दिए गए हैं। टूर एंड ट्रेवल के मालिक पुनिश गुप्ता ने बताया कि उनके दो टेंपो और दो इनोवा वाहन पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हुए हैं। चालक भी बाल-बाल बचा है।
कश्मीर के मोगाम में उन पर पत्थरबाजी कर गई, जिसमें चालक ने किसी तरह से स्वयं और यात्रियों को बचाया। चालक रमेश सिंह ने बताया कि वह जम्मू से पर्यटकों को लेकर कश्मीर गया था। श्रीनगर में उनके वाहन पर पत्थराव किया गया। कुलदीप शर्मा से भी बात की गई।
इनके भी कश्मीर के लिए वाहन चलते हैं। इनका कहना है कि खुद वाहन लेकर कश्मीर गया था, जहां से बड़ी मुश्किल से लौटा है। विक्रम शर्मा ने कहा कि उनके पास कुछ पर्यटक पहुंचे थे, जिनको कश्मीर जाना था। लेकिन इन्हें ले जाने के लिए कोई चालक तैयार नहीं है। वह अब खुद ही इन्हें लेकर कश्मीर जा रहे हैं। साथी गिल का कहना है कि इस तरह से तो पीक सीजन में उन्हें वाहन सड़कों पर ही खड़े करने पड़ेंगे।