फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fifteen stone pelters arrested by police in tourist killing case in kashmir

जम्मू-कश्मीरः पर्यटक की मौत के बाद J&K पुलिस का एक्शन, 15 पत्थरबाज गिरफ्तार

Wed, 09 May 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 09 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
fifteen stone pelters arrested by police in tourist killing case in kashmir
kashmir unrest - फोटो : BASIT ZARGAR
घाटी में पत्थरबाजी के दौरान चेन्नई के पर्यटक की मौत के दो दिन बाद ही पुलिस ने 15 आरोपी पत्थरबाजों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन्हें नारबल इलाके से हिरासत में लिया है। इनमें से पांच पत्थरबाज एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवाओं को छुड़ाने के लिए परिवार वाले थाने के समक्ष प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने दो आटो रिक्शा भी जब्त किए हैं। यह आटो रिक्शा खांडे के परिवार वालों के हैं, जिनके पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पर्यटक की मौत के एक दिन बाद हुई गिरफ्तारियों में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है साथ ही जांच भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिनको हिरासत में लिया गया है, वह आरोपी है। सभी पत्थरबाजी में शामिल थे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। गौरतलब है कि सोमवार को एस तिरुमनिसेल्वम (22) निवासी चेन्नई की मौत घाटी में पत्थरबाजी के दौरान हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर जाने को तैयार नहीं टैक्सी वाले

fifteen stone pelters arrested by police in tourist killing case in kashmir
unrest kashmir - फोटो : BASIT ZARGAR

 पत्थरबाजी के दौरान पर्यटक की मौत का असर देखने को मिल रहा है। पर्यटकों को कश्मीर ले जाने वाले चालक अपने मालिकों से वहां जाने से इनकार कर रहे हैं। अगर कोई जा भी रहा है, तो वह जान हथेली पर रखकर जा रहा है। इसे लेकर चालक और मालिक दोनों ही परेशान हैं।

सरकार से मांग की जा रही है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए। गत दो दिन में कश्मीर गए जम्मू के एक दर्जन वाहन तोड़ दिए गए हैं।  टूर एंड ट्रेवल के मालिक पुनिश गुप्ता ने बताया कि उनके दो टेंपो और दो इनोवा वाहन पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हुए हैं। चालक भी बाल-बाल बचा है।

कश्मीर के मोगाम में उन पर पत्थरबाजी कर गई, जिसमें चालक ने किसी तरह से स्वयं और यात्रियों को बचाया। चालक रमेश सिंह ने बताया कि वह जम्मू से पर्यटकों को लेकर कश्मीर गया था। श्रीनगर में उनके वाहन पर पत्थराव किया गया।  कुलदीप शर्मा से भी बात की गई।

इनके भी कश्मीर के लिए वाहन चलते हैं। इनका कहना है कि खुद वाहन लेकर कश्मीर गया था, जहां से बड़ी मुश्किल से लौटा है। विक्रम शर्मा ने कहा कि उनके पास कुछ पर्यटक पहुंचे थे, जिनको कश्मीर जाना था। लेकिन इन्हें ले जाने के लिए कोई चालक तैयार नहीं है। वह अब खुद ही इन्हें लेकर कश्मीर जा रहे हैं। साथी गिल का कहना है कि इस तरह से तो पीक सीजन में उन्हें वाहन सड़कों पर ही खड़े करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed