फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fifteen Kashmir Administration services officers reshuffle in jammu kashmir

15 केएएस अफसरों के हुए तबादले, पंकज बने जम्मू नगर निगम के नए कमिश्नर

Sun, 02 Dec 2018 10:23 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
fifteen Kashmir Administration services officers reshuffle in jammu kashmir
Demo Pic
जनरल प्रशासनिक विभाग ने 15 केएएस अधिकारियों के तबादले किए जाने के आदेश दिए। आदेश अनुसार हार्टिकल्चर की निदेशक अनुराधा गुप्ता को स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक के तौर पर भेजा गया है। तसद्दुक जिलानी को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में तबादला किया गया। 
विज्ञापन


नगर निगम के कमिश्नर अरविंद कोतवाल को सांबा के अतिरिक्त विकास आयुक्त, निसार अहमद को मंडलायुक्त कश्मीर कार्यालय से पर्यटन विभाग के निदेशक (कश्मीर) पंकज मगोत्रा को सांबा के अतिरिक्त विकास आयुक्त को नगर निगम जम्मू का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जैकेफेड की प्रबंध निदेशक दीपिका कुमारी शर्मा को मुबारक मंडी हेरीटेज सोसायटी का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त विकास आयुक्त श्रीनगर मेहराज उद दीन को भेड़ पालन विभाग का निदेशक, अतिरिक्त विकास आयुक्त जम्मू सुरैया जबीन को जैकेफेड, पंचायती राज के निदेशक मोहम्मद नजीर शाह को जम्मू  का अतिरिक्त विकास आयुक्त नियुक्त  किया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक राकेश कुमार सरंगल को हार्टिकल्चर जम्मू का निदेशक, वन विभाग के अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार कटोच को अतिरिक्त विकास आयुक्त जम्मू, अतिरिक्त विकास आयुक्त कांता देवी को मंडलायुक्त जम्मू कार्यालय में अटैच किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी एक्साइज कमिश्नर कश्मीर मोहम्मद फारूक डार को कृषि विभाग में अतिरिक्त सचिव और स्टेट टैक्स विभाग की उल्फत जबीन को डिप्टी एक्साइज आयुक्त को अतिरिक्त चार्ज, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कश्मीर कुलदीप कृष्ण सिद्धा को डिप्टी रिलीफ कमिश्नर कश्मीर को अतिरिक्त पदभार और प्रोग्राम आफिसर्र आईसीडीएस प्रोजेक्ट अब्दुल अजीज शेख को जम्मू कश्मीर सर्विस सलेक्शन बोर्ड के सदस्य पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed