{"_id":"5dea06948ebc3e54b05147ab","slug":"fifteen-days-later-srinagar-leh-highway-opened-today-mughal-road-closed-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन बाद श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुरू हुआ यातायात, मुगल रोड एक महीने से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन बाद श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुरू हुआ यातायात, मुगल रोड एक महीने से बंद
Fri, 06 Dec 2019 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्षेत्र जोजिला पास से बर्फ हटाने के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से मार्ग को साफ करने के लिए दस आधुनिक मशीनों के साथ 150 वर्करों को लगाया गया था।
विज्ञापन
ट्रक और डंपरों सहित अन्य वाहनों के लिए राजमार्ग के बंद होने से जरूरी सामग्री लेकर जा रहे 700 वाहन फंसे हुए थे। इसके अलावा कई यात्री भी रास्ते में फंसे हुए थे। जोजीला पास पर 21 नवंबर को भारी बर्फबारी के बाद इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस बीच गुरुवार को भी जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगल रोड को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि एक दिन पहले यह घोषणा की गई थी कि गुरुवार को मुगल रोड खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन