फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Festival Special Train: Railways gave a big gift on festivals, two special trains will run between Katra and N

Festival Special Train: त्योहारों पर रेलवे ने दी बड़ी सौगात, कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

Thu, 10 Oct 2024 03:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 10 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

रेलवे ने आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कटड़ा से नई दिल्ली के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों का संचालन 10 अक्तूबर से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
Festival Special Train: Railways gave a big gift on festivals, two special trains will run between Katra and N
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधाजनक आवाजाही और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह विशेष ट्रेन 04071/04072 नंबर के तहत चार फेरों में चलेगी।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04071, नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए 10 और 12 अक्तूबर को रात 11:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:40 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 11 और 13 अक्तूबर को रात 9:20 बजे कटड़ा से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला छावनी, ढंडारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी और शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, रेलवे ने 04081/04082 नंबर के तहत एक और आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है, जो दो फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04081, नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए 11 अक्तूबर को रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:40 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 12 अक्तूबर को रात 9:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के भी मार्ग में वही स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए किया गया है, जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। रेलवे द्वारा की गई इस पहल से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़-भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने टिकट पहले से बुक कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed