{"_id":"605661468ebc3e8d2b2dc80f","slug":"festival-jammu-news-jammu-city-news-jmu231764131","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेला: आकर्षण का केंद्र बनी ये गाय, 20 किलो के मुर्गे ने भी सबको अपनी ओर खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेला: आकर्षण का केंद्र बनी ये गाय, 20 किलो के मुर्गे ने भी सबको अपनी ओर खींचा
Sun, 21 Mar 2021 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कॉस्ट जम्मू पांच दिवसीय किसान मेले के अंतिम दिन कैटल शो का आयोजन किया गया। इसमें 50 किलो दूध देने वाली गाय आकर्षण का केंद्र बनी। इनकी देखरेख और आहार संबंधी जानकारी किसानों को दी गई। 20 किलो के मुर्गे भी शो में लाए गए। प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। शनिवार को चट्ठा स्थित स्कॉस्ट जम्मू के परिसर में चल रहे किसान मेले का समापन हो गया।
विज्ञापन
मेले में वीसी प्रो. जेपी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके बाद कृषि विस्तार करने के लिए सेरीक्लचर विभाग की प्रदर्शन को पहला स्थान दिया गया। दूसरा इनाम एनिमल ग्नेटिक्स एंड ब्रीडिंग की प्रदर्शनी के नाम रहा। तीसरा इनाम केवीके जम्मू ने जीता।
विज्ञापन
तस्वीरें: कश्मीरी पंडित के निधन से शोक में डूबा गांदरबल, मुस्लिमों ने पेश की कश्मीरियत की मिसाल
विज्ञापन
अब पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे किसान मेले
वीसी ने कहा कि प्रदर्शनियों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। खेती के लिए क्या करना है, कैसे उपज बढ़ेगी, क्या ध्यान रखना है, इस पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी और किसानों के बीच अब सीधा संवाद होगा। इस तरह के मेले अब पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे। इनमें आसपास की पंचायतों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और जानकारियां साझा की जाएंगी।