फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival

नवरात्र पर बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
festival
नवरात्र के लिए मोती बाजार में सजीं दुकानें और खरीदारी करते लोग। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। नवरात्र के साथ बाजारों में भी रौनक लौट आई है। त्योहारी सीजन में कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। पिछले छह माह से कोरोना संकट से जूझ रहे बाजार में व्यापार की उम्मीद बढ़ी है। कारोबारियों का कहना है कि बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और उछाल आएगा। नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत से इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो मोबाइल, सराफा आदि बाजार में लोगों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार विभिन्न तरह की छूट दे रहे हैं। इसमें कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। हालांकि चीन से आयात बंद होने से ज्यादा मंदी झेल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अभी छूट का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है। इंदिरा चौक पर बाहू इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक विकास मंगोत्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन के करीब आने से ग्राहकों का रुझान बढ़ना शुरू हुआ है। चीन से आयात बंद होने के कारण इलेक्ट्रानिक बाजार में कई उत्पाद की कीमतों में 5-8 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इसमें एलईडी, फ्रिज आदि उत्पाद में ग्राहकों को थोड़ा बोझ झेलना होगा। कोरोना महामारी के कारण ग्लोबल किल्लत से बाजार में इलेक्ट्रानिक उत्पादों की कीमतों पर असर पड़ा है। हालांकि आगामी शादी समारोह और त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रानिक उत्पादों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुंजवानी में बाइक शोरूम के संचालक वरुण ने बताया कि पहले नवरात्र पर खरीद के लिए ग्राहक पहुंचे हैं। इनमें बुकिंग और रुटीन ग्राहक शामिल हैं। अप्रैल, 2020 के बाद बीएस6 वाहन मार्केट में पहुंचे हैं, जिससे मोटरसाइकिल की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शादी समारोह के सीजन के लिए भी लोग बुकिंग करवा रहे हैं। इसके साथ इंक्वायरी बढ़ी है, जो पिछले कई माह से बंद थी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ऑटो मोबाइल बाजार को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आल इंडिया स्वर्णकार संघ के सचिव अजय वेद ने बताया कि नवरात्र के साथ सराफा बाजार में पहले से तेजी देखी गई है और उम्मीद है कि यह आगे बढ़ेगी। इसका कारण शुभ कार्यों के शुरू होने के साथ शादी विवाद में कोविड प्रोटोकाल में पाबंदियों में थोड़ा ढील मिलना भी है। अब समारोह में उपस्थिति की संख्या सीमित से बढ़ी है। कोविड के चलते इस बार अधिकतर माल स्थानीय कारीगरों की ओर से तैयार किया गया है। जम्मू कश्मीर में अंतर राज्यीय आवाजाही पूर्ण रूप से बहाल न होने के कारण दूसरे राज्यों से माल नहीं पहुंच रहा है। त्योहारों पर सराफा बाजार में उछाल आने की उम्मीद है। वर्तमान में सोना प्रति तोला 50500 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed